रायपुर 4 मिनट पढ़ें

अन्नदाता के हक में किसान संघ की हुंकार, खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति की मांग | Raipur News Today

32 व्यूज़
अन्नदाता के हक में किसान संघ की हुंकार, खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति की मांग | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... गरियाबंद/रायपुर। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है। संगठन ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में किसानों के लिए खाद एवं बीज की संपूर्ण और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

अन्नदाता के हक में किसान संघ की हुंकार, खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति की मांग
अन्नदाता के हक में किसान संघ की हुंकार, खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति की मांग

भारतीय किसान संघ ने क्या कहा

भारतीय किसान संघ ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी किसान निभा रहा है, लेकिन कृषि उत्पादन के लिए समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। यदि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन नहीं मिलते हैं तो इसका सीधा असर फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

संघ ने ज्ञापन में प्रदेश में खाद की कालाबाजारी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि लंबे समय से किसानों को अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संगठन ने सरकार से खरीफ सीजन के दौरान किसी भी स्तर पर खाद और बीज की कमी नहीं होने देने की मांग की।

भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों में समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, किसानों को प्रति एकड़ एक बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की बात कही। इसके अलावा निजी खाद विक्रेताओं की निगरानी बढ़ाने और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

संघ ने एग्रीस्टैक में पंजीकृत किसानों को समितियों में नगद भुगतान के माध्यम से खाद उपलब्ध कराने, नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया की कीमत कम करने तथा कृषि कार्यों के लिए कंटेनर और जेरीकैन में डीजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही समितियों में गुणवत्तापूर्ण बीजों का भंडारण और हरी खाद के लिए ढेंचा, सन एवं मूंग के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसान हितों की अनदेखी हुई तो भविष्य में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, अभिमन्यु ध्रुव, गंगूराम साहू, जितेश्वर साहू, धनीराम साहू, गंगाराम सिन्हा, पारस देवांगन, ललित निषाद, महेंद्र पाल, कृष्ण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक