ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान महाअभियान में अनेक लोगों ने लिया हिस्सा
२७ अगस्त २०२६ · सकार भारत · पेज 8 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
ब्रह्माकुमारीज रक्तदान महाभियान बालोद। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ब्रह्माकुमारी संस्थान के रक्तदान महाभियान का आयोजन आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में किया गया। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लड बैंक जिला अस्पताल से डॉ. मुरली मनोहर मूर्ति जी, शिशुपाल सिन्हा जी टी.आई., नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, गिरजेश गुप्ता जी पार्षद नगरपालिका परिषद, मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी जी उपस्थित रहे। एवं मंच संचालन रेणु दीदी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जजलन कर किया गया। ata. विजयलक्ष्मी दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 25 अगस्त को पूरे देश में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। दादी प्रकाशमणी ने त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ भाव से विश्व कल्याण की भावना से मनुष्यों की सेवा की है। इसलिए दादी के स्मृति दिवस पर रक्तदान और व्यसनमुक्ति कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं बल्कि किसी जरूरत मंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। रक्तदान के साथ समाज में स्वास्थ्य सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। बी.के. सरिता दीदी ने कहा कि यह प्रयास केवल रक्त संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्तदान करें, जीवन बचायें और नशा मुक्त बने। समाज को स्वस्थ बनाये। रक्तदाताओं से व्यसन मुक्ति का संकल्प कराया गया। तथा राजयोग के द्वारा कैसे हम अपने मन को सशक्त बनाकर व्यसनों से व बुराईयों से मुक्त रह सकते है। अंत में राजयोग का अभ्यास कराया गया। डॉ. मुरली मनोहर मूर्ति जी ने कहा यह संस्था समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा ब्लड डोनेशन १8 से 60 वर्ष की आयु तक कोई भी चाहे वह महिला हो या पुरूष दे सकता है जिन्हें कोई गंभीर बीमारी न हो। कमलेश सोनी जी ने कहा कि सच में रक्तदान महादान होता है यह संस्था हमेशा प्रयास करती है कि किस प्रकार मानव समाज का हम कल्याण करें जिसके लिए समय प्रति समय ब्लड डोनेशन और नशा मुक्ति के कार्यक्रम रखा जाता है।
पूरा पढ़ें
शिशुपाल fare जी ने कहा ब्रह्माकुमारीज संस्था के साथ मंच साझा करना मेरा सौभाग्य है यहां बहनो द्वारा नशामुक्ति के जो कार्यक्रम किये जाते है उनके द्वारा काफी लोग उसे आत्मसात करके अपने जीवन को बदलते है।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
(bấ vấ bấ vấ bấ vấपेज 1
गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समयपेज 1
Paghe bye talkinlपेज 2
बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास को लेकर हाईकोर्ट सख्त, एएआई को जल्द निर्णय लेनेपेज 2
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मानपेज 3
भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिन पर हुआ न्योता भोजपेज 3
पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, भाटापारा में ₹5.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजनपेज 3
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकारपेज 3
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी