खरोरा 3 मिनट पढ़ें

खरोरा में पहली बार चेन स्नेचिंग, महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
6 व्यूज़
खरोरा में पहली बार चेन स्नेचिंग, महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश
खरोरा

खरोरा। खरोरा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है। रेस्टहाउस के पास किराना दुकान के समीप एक महिला के गले से बदमाश मंगलसूत्र और सोने का हार छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरोरा निवासी साहू परिवार मूलतः इल्दा गांव का रहने वाला है। परिवार निजी काम से बाजार गया था। काम पूरा करने के बाद परिवार जब वापस घर लौट रहा था, तभी रेस्टहाउस के सामने स्थित किराना दुकान के पास ब्रेकर के आसपास यह वारदात हुई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया और तेजी से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला और उसके परिजन सकते में आ गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी बालोद बाजार की ओर भागे। हालांकि, बुडेरा चौक के बाद बदमाश किस दिशा में गए, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी किस वाहन से फरार हुए।

खरोरा में चेन स्नेचिंग की इस घटना के बाद बाजार और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया