खरोरा में श्रीराम कथा का भव्य समापन, लंका विजय और रामराज्य स्थापना का दिया प्रेरक संदेश
खरोरा। खरोरा स्थित एम.आर.एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव का रविवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस भगवान श्रीराम की लंका विजय, रावण वध और रामराज्य स्थापना के प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
तीन दिनों तक कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, संगीतमय रामकथा और "जय श्रीराम" के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा ली और परिवार व समाज में नैतिक मूल्यों के महत्व को समझा।
समापन दिवस पर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने, लंका विजय और रामराज्य क...
समापन दिवस पर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने, लंका विजय और रामराज्य की स्थापना के प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा, त्याग और मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण है, जिसे अपनाकर समाज में सद्भाव और समरसता स्थापित की जा सकती है।
इस अवसर पर रायपुर, बलौदाबाजार, तिल्दा, आरंग सहित आसपास के क्षेत्रों क...
इस अवसर पर रायपुर, बलौदाबाजार, तिल्दा, आरंग सहित आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और प्रबुद्ध नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने क्या बताया
आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सेवा भावना और संस्कारों का प्रसार करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में जनसहभागिता बनाए रखने की अपील की।