खरोरा 4 मिनट पढ़ें

वेद राम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

29 व्यूज़
वेद राम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष
खरोरा

खरोरा/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित निगम, मंडल एवं आयोगों में नियुक्तियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता वेद राम मनहरे को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद खरोरा सहित रायपुर जिले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।

वेद राम मनहरे की नियुक्ति को उनकी वर्षों की जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों एवं कल्याण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ आयोग के कार्यों में मिलेगा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।

नियुक्ति के बाद वेद राम मनहरे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करत...

नियुक्ति के बाद वेद राम मनहरे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करने और अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, खरोरा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज सोनी, तोरण ठाकुर, सावन शर्मा सहित नगर पंचायत के पार्षदों, खरोरा मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वेद राम मनहरे के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आयोग समाज के हितों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए सम्मान और सामाजिक प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक