‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में शामिल हुए गिरिराज सिंह, विकास कार्यों पर भी हुई अहम चर्चा | Raipur News Today
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर, 13 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के दो दिवसीय रायपुर प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई और जनहित, पर्यावरण संरक्षण तथा संगठनात्मक मूल्यों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
दिन की शुरुआत रायपुर स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अ...
दिन की शुरुआत रायपुर स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान देशभर में जनभागीदारी का स्वरूप ले चुका है।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री और सांसद ने सुप्रसिद्ध गायक एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. भारती बंधु से सौजन्य भेंट की। भारतीय संस्कृति और सूफी संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए दोनों नेताओं ने देश के सांस्कृतिक मूल्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में संस्कृति की भूमिका पर चर्चा की।
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनसंघ काल से भाजपा की वैचारिक नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पा खरे के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं ने संगठन की मजबूती में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में राज्य के विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और विशेष जनसंपर्क अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से सीधे जुड़ सके।
इसी विषय पर
- रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत 12 जून 2026
- FCI सलाहकार समिति बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में खुलें मंडल कार्यालय 12 जून 2026
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 230 हितग्राहियों को बांटे 23 लाख रुपये के चेक, शिक्षा-स्वास्थ्य और संस्कृति को मिला संबल 27 मई 2026
- 100+ खिलाड़ियों के साथ शुरू हुई छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, रायपुर बना खेलों का केंद्र 12 जून 2026
- रायपुर में गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर दशमेश सेवा सोसायटी का सेवा अभियान, शास्त्री चौक में होगा विशाल छबील वितरण 26 मई 2026
- ⚡ बिजली और पानी का संकट: रायपुर में आम जनता पर बढ़ता बोझ, समाधान की तलाश तेज 25 अप्रैल 2026
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- पीटीएस माना में 500 महिला आरक्षकों के लिए स्वास्थ्य शिविर, जी.पी. सिंह बोले- स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही वर्दी की असली ताकत
- रायपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार किया स्वागत
- अवैध कॉस्मेटिक फर्म पर छापा: रायपुर में 5 लाख का सामान जब्त