रायपुर में गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर दशमेश सेवा सोसायटी का सेवा अभियान, शास्त्री चौक में होगा विशाल छबील वितरण | Raipur News Today
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सिख समुदाय के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा, मानवता और भाईचारे का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा 29 मई को शास्त्री चौक में विशाल छबील (शरबत) एवं शीतल पेयजल वितरण सेवा का आयोजन किया जाएगा।
दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित यह सेवा अभियान हर वर्ष की तरह इस ब...
दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित यह सेवा अभियान हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम शुक्रवार 29 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चलेगा। इस दौरान राहगीरों, आम नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से ठंडा शरबत और पेयजल वितरित किया जाएगा।
सोसायटी के सदस्यों ने शहरवासियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस सेवा कार्य में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन त्याग, सहनशीलता, सेवा और मानवता का अद्वितीय उदाहरण है। उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के लिए दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सर...
कार्यक्रम के लिए दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा को भी आमंत्रण दिया गया है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सरदार गुरुचरण सिंह होरा पिछले लगभग 30 वर्षों से सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं और प्रदेशभर में सामाजिक योगदान के लिए पहचान रखते हैं।
सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने क्या कहा
इस अवसर पर सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि दशमेश सेवा सोसायटी लंबे समय से समाजहित और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत मानवता, प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छबी...
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छबील सेवा का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह भूटानी, दिलेंदर सिंह ढिल्लन, कमलजीत सिंह गुम्बर एवं लवली अरोरा उपस्थित रहे।
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- "कला की कार्यशाला" में बच्चों और महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित
- शहीदी पर्व पर मानव सेवा का संदेश: होरा परिवार ने लगाई विशाल छबील, हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
- ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग