रायपुर 5 मिनट पढ़ें

सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
2 व्यूज़
सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित ‘सियान सेवा महाकुंभ’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक तथा श्रवण यंत्र वितरित कर बुजुर्गों को सम्मानित किया।

सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति
सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान और आदर होता है, वहां कभी विपत्ति नहीं आती। बुजुर्गों का अनुभव परिवार को कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता दिखाता है।

सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति
सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति

उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता और वरिष्ठ नागरिकों के आशीर्वाद से उन्हें पिछले 40 वर्षों से लगातार सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने 8 बार विधायक, 5 बार मंत्री और अब 9वीं बार सांसद बनने का श्रेय जनता के स्नेह और आशीर्वाद को दिया।

सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति
सियान सेवा महाकुंभ में बुजुर्गों का सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले—जिस घर में सियानों का आदर, वहां नहीं आती विपत्ति

अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता और बुजुर्गों को विशेष स्थान दिया गया है। मंदिरों में भगवान की पूजा करने के साथ घर के बुजुर्गों की सेवा करना भी जरूरी है। उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि और सम्मान बढ़ता है। उन्होंने एकल परिवारों में बुजुर्गों की उपेक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना का किया जिक्र

सांसद ने पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उनके मंत्री रहते तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई थी। इसके माध्यम से हजारों बुजुर्गों को तिरुपति, केदारनाथ, बद्रीनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए गए थे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा और कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में अग्रवाल ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड और देशभर में बस यात्रा की सुविधा से जुड़ी व्यवस्था की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में बताते हुए पात्र बुजुर्गों से पंजीयन कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को 1,500 रुपये मासिक पेंशन और 59 से 60 वर्ष की आयु के पात्र श्रमिकों को 20,000 रुपये की एकमुश्त सहायता का प्रावधान है।

कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, ममता साहू, लोकेश कावड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया