पीएम मोदी के जन्मदिन से माहभर चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
खरोरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला एकात्म परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मद...
उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में “आशीर्वाद का दीया” जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के साथ देश की निरंतर प्रगति के लिए जनता के आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।
कार्यशाला में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने अभियान को प्रभा...
कार्यशाला में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएं और सभी कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी क...
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सार्थक रूप से मनाया जाएगा।
कार्यशाला में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा गणेश शंकर मिश्रा, अंजय शुक्ला, देवजी पटेल, संजय ढीढी, डॉ. लखन धीवर, ध्रुवकुमार मिर्धा, देवकर साहब, अनिमेष कश्यप, गुलाब टिकरिया, चंद्रकांति वर्मा, संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, अशोक सिन्हा, किशोर देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा रमेश शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें
- खरोरा न्यूज़
- खरोरा न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- त्योहारों से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 उपद्रवियों पर कसा शिकंजा
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का युवाओं और किसानों को संदेश, खरोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक श्रवण
- खरोरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संगोष्ठी, मोहम्मद फ़ैज़ खान ने युवाओं को दिया एकता का संदेश