आप छोड़ने वाले सातों सांसद
२८ अप्रैल २०२६ · सकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
नई दिल्ली। देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व नेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसदों के रूप में शामिल दिखाई दिए हैं। गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब राज्यसभा ने सदन में पार्टी स्थिति जारी की है। यह राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई यह सूची बताती है कि 24 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार जहां भाजपा सांसदों की संख्या 3 हो गयी है, वहीं आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 0 से घटकर 3 रह गई है। राज्य सभा सचिवालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार डॉ. अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम भाजपा सांसदों की सूची में दर्ज हैं।
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियां,पेज 1
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सवपेज 1
धमतरी में पूर्व मंत्री केपेज 1
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, बिलासपुर में 44°C पारा:पेज 1
राज्यपाल ने खैरागढ़ विविपेज 1
वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगापेज 2
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर कीपेज 2
कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचकपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी