धमतरी में पूर्व मंत्री के
२८ अप्रैल २०२६ · सकार भारत · पेज 1 — पूरा पेज पढ़ें
कटिंग का पाठ
धमतरी भारतमाला छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सोमवार तड़के ईडी की टीम ने धमतरी के कुरुद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमारी की।
इसके साथ ही जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। यह कार्रवाई सुबह से जारी है। हालांकि अभी तक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं सुबह तीन गाड़ियों में 2 से अधिक ईडी के अधिकारी भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंचे। टीम घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है। आरोप है कि उन्होंने कथित भारतमाला घोटाले में अपने करीबियों को सिर्फ अभनपुर ही नहीं, बल्कि कायाबांधा (अभनपुर), दुर्ग. पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड जैसे क्षेत्रों में करोड़ों रुपए का मुआवजा दिलवाया है।
पूरा पढ़ें
इन आरोपों से संबंधित शिकायत दस्तावेजों के साथ दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर ईडी यह जांच कर रही है।
अंदर धमतरी में कुरूद के सरोजिनी चौक के पास भूपेंद्र चंद्राकर का घर है, जहां पर ईडी की टीम पहुंची हुई है। ईडी की टीम घर के अंदर जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबल भी मौजूद हैं। घर के अंदर से ताला लगाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति बाहर से अंदर ना जा
यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव
इसी अंक की और कटिंग
मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियां,पेज 1
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सवपेज 1
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, बिलासपुर में 44°C पारा:पेज 1
आप छोड़ने वाले सातों सांसदपेज 1
राज्यपाल ने खैरागढ़ विविपेज 1
वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगापेज 2
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर कीपेज 2
कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचकपेज 2
लेटेस्ट न्यूज़
सभी देखें
उत्तराखंड को IISER, AIIA व नए हाईवे पर केंद्र से सकारात्मक संकेत
धान खरीदी: छत्तीसगढ़ के किसान अब 'तुहर टोकन' ऐप से पाएंगे टोकन
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी 2027 से 'स्वगणना', घर बैठे दें जाति व अन्य जानकारी