खरोरा के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 93.92% रहा कुल रिजल्ट
खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हर्षोल्लास के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भूमि दानदाता श्री ई...
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भूमि दानदाता श्री ईश्वरी प्रसाद देवांगन, समाजसेवी व्यवसायी श्री सूरज सोनी, प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्री चंद्र कुमार डड़सेना तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार पाटकर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के परीक्षा प्रमुख द्वारा परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा अरुण में भाविका देवांगन ने 97.66% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं नित्विक साहू (97%) द्वितीय और मेघा साहू (95.66%) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा उदय में पाखी वर्मा ने 97.33% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरब साहू और दीपिका वर्मा 95.66% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि रिया नवरंगे ने 94.66% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा प्रथम में भावना साहू ने 98.5% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। फाल्गुनी कन्नौजे और लोकिता वर्मा ने 98% अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि भवेश देवांगन, सृष्टि घृतलहरे और लोकचंद डड़सेना 97.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा द्वितीय में रुचि साहू ने 99.5% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जो विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों में से एक रहा। लक्ष्य माडें (98.5%) द्वितीय और लावण्या यादव (98%) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा तृतीय में देविका देवांगन (98%) प्रथम, विनय वर्मा (97%) द्वितीय और वाणी वर्मा (96.5%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चतुर्थ में अंशिका देवांगन ने 99% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुशांत सिन्हा (98%) द्वितीय और सेजल वर्मा (95.5%) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा पंचम में दीपांशु वर्मा (98%) प्रथम, मिहल वर्मा (97.5%) द्वितीय और पायल देवांगन (96.5%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा षष्ठ में आकृति साहू (92%) प्रथम, रानू अम्लानी (91.5%) द्वितीय और परिधि गुप्ता (87.5%) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा सप्तम में पार्थ कन्नौजे ने 98.16% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। डिकेश्वरी देवांगन (94%) द्वितीय और ईशा चक्रधारी (92%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा अष्टम में कुमकुम साहू (96.67%) प्रथम, सोनाक्षी साहू (94%) द्वितीय और अभिषेक यादव (93.83%) तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा नवम में कुशाली कोसरिया ने 98% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रुति वर्मा (97.33%) द्वितीय और कीर्ती वर्मा, फाटीना बंजारे एवं तनु सेन (96.33%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा दशम में मिताली चंद्राकर (94.66%) प्रथम, लक्ष्मी (86.66%) द्वितीय और जास्मिन वर्मा (85.5%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा एकादश में ढालनी वर्मा (94.8%) प्रथम, पुष्पांजलि टंडन (92.6%) द्वितीय और जानवी देवांगन (92%) तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा द्वादश में हिमांशी जायसवाल ने 89.5% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। निहारिका वर्मा (88.88%) द्वितीय और तामेश साहू (84.8%) तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 93.92% रहा, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण को दर्शाता है। इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रमुख श्री भरत लाल वर्मा, श्रीमती कंचन वर्मा, प्राचार्य श्री अश्विनी पाटकर, प्रधानाचार्य संजय वर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि निःशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश की राशि का भी वितरण किया गया। इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिला।