खरोरा 4 मिनट पढ़ें

गिरौदपुरी धाम पहुंचे वेदराम मनहरे, लिया गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
45 व्यूज़
गिरौदपुरी धाम पहुंचे वेदराम मनहरे, लिया गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद
खरोरा

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक धार्मिक यात्रा गिरौदपुरी धाम की। अपने निवास स्थान राजीव नगर, खरोरा से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ शामिल हुए। यात्रा खरोरा से भैंसा, सण्डी, पलारी और कसडोल होते हुए पवित्र गिरौदपुरी धाम पहुंची, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की।

गिरौदपुरी धाम पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने वेदराम मनहरे का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे मार्ग में "वेदराम जिंदाबाद" और "परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जय" के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गुरु घासीदास चौक स्थित जैतखाम में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

वेदराम मनहरे ने क्या कहा

इस अवसर पर वेदराम मनहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोग में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा अनुसूचित जाति वर्ग सहित प्रदेश के सभी नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

यात्रा के दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने वेदराम मनहरे को जनसेवा के लिए समर्पित नेता बताया। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वेदराम मनहरे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों का विश्वास है कि वे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

गिरौदपुरी धाम की पावन भूमि पर पहुंचकर वेदराम मनहरे ने श्रद्धापूर्वक धाम की मिट्टी को माथे से लगाया और प्रदेश में शांति, समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और पूरे परिसर में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस धार्मिक यात्रा और दर्शन कार्यक्रम में अशोक चतुर्वेदी, राजू शर्मा, टिकेश्वर शर्मा, रमेश शर्मा, अनिल सोनी, पुणेन्द्र नायक, मिथलेश साहू सहित क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया