रायपुर 4 मिनट पढ़ें

रायपुर-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट तक विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
2 व्यूज़
रायपुर-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट तक विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर/नई दिल्ली, 25 अगस्त। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी समेत छत्तीसगढ़ की सड़क एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। करीब एक घंटे चली बैठक में उन्होंने प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्ताव रखे।

रायपुर-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट तक विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन
रायपुर-जोरा एलिवेटेड रोड का एयरपोर्ट तक विस्तार, NH-130B सारंगढ़ तक होगा फोरलेन

सांसद अग्रवाल के आग्रह पर तेलीबांधा–जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में करीब 500 मीटर तक बढ़ाने पर केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दी। इस विस्तार से वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन पर यातायात का दबाव कम होने और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे NH-53 पर भी ट्रैफिक दबाव कम होगा।

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग का सारंगढ़ तक विस्तार

सांसद ने NH-130B के रायपुर-बलौदाबाजार खंड के साथ बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक के हिस्से को भी फोरलेन परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र की बढ़ती आबादी, व्यापारिक गतिविधियों और यातायात आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस पूरे मार्ग की DPR तैयार कराने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B को सारंगढ़ तक विस्तारित कर फोरलेन परियोजना में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नई कनेक्टिविटी

बैठक में बलौदाबाजार-भाटापारा के औद्योगिक क्षेत्र को रायपुर-बिलासपुर NH-130 और रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B से जोड़ने वाली नई सड़क के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में बड़े सीमेंट संयंत्रों और भारी उद्योगों के कारण माल परिवहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रस्तावित कनेक्टिविटी से भारी वाहनों के लिए सीधा मार्ग उपलब्ध होने और लॉजिस्टिक लागत कम होने की संभावना है।

गडकरी ने प्रस्ताव का परीक्षण कर आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके अलावा रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर और सर्विस रोड, रायपुर-सिमगा-बिलासपुर औद्योगिक कनेक्टिविटी, नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, मुंगेली होते हुए बिलासपुर और रायपुर तक जोड़ने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

सांसद ने उरला-सिलतरा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल एक्सेस रोड, इंटरचेंज और फीडर रोड विकसित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से शहर में भारी वाहनों का दबाव घटेगा, परिवहन समय और लॉजिस्टिक लागत कम होगी तथा औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया