रायपुर 4 मिनट पढ़ें

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
1 व्यूज़
सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर कोटा, रायपुर में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर
सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर

विद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आचार्यवृंद ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर
सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि देशभर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में एक ही समय, एक स्वर और एक लय में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस सामूहिक आयोजन का नाम Asia Book of Records एवं India Book of Records में दर्ज कराया गया है। इस पहल को राष्ट्रीय एकता और सामूहिक राष्ट्रभावना से जोड़कर देखा गया।

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर
सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रायपुर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर कोटा, रायपुर की पूर्व प्रधानाचार्य सरिता साहू तथा साक्षी के रूप में सेवा भारती मातृ छाया संस्थान रायपुर की कार्यालय प्रमुख राम कुमारी दीवान मौजूद रहीं।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के...

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सामूहिक गायन में भाग लिया। विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक स्वर से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों, क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया