वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर रायपुर में नमामि भारतम, मुख्यमंत्री साय ने किया सामूहिक गायन | Raipur News Today
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार रायपुर में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को नमामि भारतम सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 12वीं की छात्राओं ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम में सह प्रांत प्रमुख सरस्वती शिक्षा संस्थान श्री मानिक लाल...
कार्यक्रम में सह प्रांत प्रमुख सरस्वती शिक्षा संस्थान श्री मानिक लाल साहू ने वंदे मातरम् के इतिहास, महत्व एवं प्रस्तुतिकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लगभग 1500 स्थानों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने वंदे मातरम् को भारत माता की दिव्य वंदना बताया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सचिव निलेश अग्रवाल ने क्या कहा
अध्यक्षीय उद्बोधन में मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सचिव निलेश अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह भाव समाज और नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स...
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा पद्धति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि उनके बच्चों ने भी सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार, रोहिणीपुरम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, मां सरस्वती बाल कल्याण...
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव निलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष मयंक बैस, सहसचिव अवधेश दानी, सह प्रांत प्रमुख मानिक लाल साहू, पार्षद आंशु चंद्रवंशी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा, प्रभारी प्राचार्य गिरीश चंद्र वर्मा सहित आचार्यगण, अभिभावक, पूर्व छात्र और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ हुआ।
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में विधायक अनुज शर्मा और पत्नी ने लिया मरणोपरांत अंगदान का संकल्प
- ग्रैंड विजन-अशोक शर्मा विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, रिटायर्ड जस्टिस धीरेन्द्र मिश्रा बने एकल आर्बिट्रेटर
- वास्तु में गणेश जी का महत्व: राणा सिकंदर ने बताए स्थापना और शुभता के खास नियम