खरोरा 4 मिनट पढ़ें

खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस

81 व्यूज़
खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस
खरोरा

खरोरा। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ते हुए 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक सेवा देने वाले स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 11, कृष्णा नगर में विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस
खरोरा में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि का गौरव दिवस

इस अवसर पर वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित किए गए, ताकि स्वच्छता अभिया...

इस अवसर पर वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित किए गए, ताकि स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया जा सके।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने क्या बताया

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धि को जनसेवा और सामाजिक दायित्वों से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन जैसे विषय वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकताएं हैं, जिनमें जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्...

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, नगर पंचायत सीएमओ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, मंडल महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पंचराम यादव, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पूर्णेन्द्र पाध्याय, श्रीमती पूर्णिमा धनकर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक