खरोरा 4 मिनट पढ़ें

खरोरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संगोष्ठी, मोहम्मद फ़ैज़ खान ने युवाओं को दिया एकता का संदेश

4 व्यूज़
खरोरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संगोष्ठी, मोहम्मद फ़ैज़ खान ने युवाओं को दिया एकता का संदेश
खरोरा

खरोरा, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा विचार संस्थान द्वारा विधायक भवन, खरोरा में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के गौ-सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय...

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के गौ-सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फ़ैज़ खान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और युवा विचार संस्थान के संरक्षक राजीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।

स्वागत उद्बोधन में राजीव अग्रवाल ने युवाओं से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता मोहम्मद फ़ैज़ खान ने सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति, सां...

मुख्य वक्ता मोहम्मद फ़ैज़ खान ने सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपनाते हुए सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने की अपील की।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

संगोष्ठी के बाद संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर सवाल पूछे। मोहम्मद फ़ैज़ खान ने युवाओं के प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम में युवा विचार संस्थान के अध्यक्ष तोरण सिंह ठाकुर सहित संस्...

कार्यक्रम में युवा विचार संस्थान के अध्यक्ष तोरण सिंह ठाकुर सहित संस्था के पदाधिकारियों और युवाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह ठाकुर ने किया। अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का गायन किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया